सांसद राम प्रसाद चौधरी ने किया नेत्र केयर सेन्टर का उद्घाटन

0 आकाश शुक्ला
सांसद राम प्रसाद चौधरी ने किया नेत्र केयर सेन्टर का  उद्घाटन....


बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) कुसौरा बाजार में भारत चश्मा घर एवं नेत्र केयर सेंटर का  उद्घाटन  सांसद राम प्रसाद चौधरी और विधायक दूधराम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सेंटर के संचालक एवं पूर्व मुख्य नेत्र परीक्षण अधिकारी रामकुमार उर्फ डा. आनंद ने बताया कि उनके संस्थान में सिरदर्द, अर्धकपारी, मोतियाबिंद, काला मोतिया सहित आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की आधुनिक मशीनों ऑटोरेफ, स्लिट लैम्प एवं टोनोमीटर से जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां मरीजों को अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा बेहतर परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने जानकारी दी कि सेंटर में परामर्शदाता नेत्र सर्जन एमबीबीएस, एम.एस. डॉ. बी.पी. चौधरी अपनी सेवाएं देंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उद्घाटन समारोह में विश्राम राव, शिवराम कनौजिया, चंद्रिका प्रसाद, आर.के. आरतियन, हृदय गौतम, अनिल भारती, चंद्र प्रकाश गौतम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य, क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.