संकल्पों के साथ मनाया गया कबीर साहित्य सेवा संस्थान का चौदहवां स्थापना दिवस

0 आकाश शुक्ला

संकल्पों के साथ मनाया गया कबीर साहित्य सेवा संस्थान का चौदहवां स्थापना दिवस



बस्ती (आयुष्मान टाइम्स)  कबीर साहित्य सेवा संस्थान का चौदहवां स्थापना दिवस रविवार को प्रेस क्लब सभागार में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष सामईन फारूकी ने कहा कि पिछले 13 वर्षो में संस्थान की ओर से सृजन के अनेक कार्य किये गये, भविष्य में इसका विस्तार किया जायेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिेिकत्सक डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि कबीर साहित्य सेवा संस्थान महात्मा कबीर से प्रेरणा लेकर  जन-जन को एकजुट करने का जो प्रयास कर रहा है वह आज की प्रमुख आवश्यकता है। कहा कि आज जब जाति,  धर्म, मजहब के नाम पर आये दिन इंसानियत लहूलुहान हो रही है ऐसे संस्थानों का महत्व बढ गया है जो विषम परिवेश में कौमी एकता की अलख जगा रहे हैं।

 डा. वाहिद अली सिद्दीकी, अनुरोध श्रीवास्तव, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, राहुल चौहान, दीपक सिंह ‘प्रेमी’ अर्चना श्रीवास्तव ने  कहा कि समाज की विकास यात्रा में संस्थानों का विशेष महत्व है। कबीर साहित्य सेवा संस्थान निरन्तर सक्रिय है और गंगा जमुनी तहजीब को समृद्ध करने में निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं जो आज की आवश्यकता है। कहा कि समाज में वैमनस्यता दूर करने की दिशा में किये जा रहे प्रयास स्वागत योग्य है।

कबीर साहित्य सेवा संस्थान के चौदहवे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बी.एन. शुक्ल, नीरज वर्मा,  सेराज अहमद, तौव्वाब अली,  अहमद जावेद अंसारी, शाद अहमद ‘शाद’, मनोज पाण्डेय, सागर गोरखपुरी, मो. मोईन, परवेज अहमद आदि उपस्थित रहे। संस्थान के अध्यक्ष सामईन फारूकी ने उपस्थित जनांे के प्रति आभार ज्ञापन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.