मनीष_मिश्रा_के_निर्देश_पर_सिलाई_मशीन_वितरण_अभियान_जारी, जरूरतमंद_बहनों_के_चेहरे_पर_खिली_मुस्कान
बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) जिले में समाजसेवा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चलाया जा रहा सिलाई मशीन वितरण अभियान निरंतर जारी है। मनीष भैया के निर्देशानुसार इस अभियान के तहत जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर बहनों को सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि वे अपने जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा सकें। इसी क्रम में आज भी कई जरूरतमंद बहनों के बीच सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।
आज सिलाई मशीन वितरण अभियान के अंतर्गत वाल्टरगंज, श्रीपालपुर, जोरावरपुर, प्रभुनाथपुर एवं छोटा बढ़या गांवों में जरूरतमंद बहनों को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इन क्षेत्रों में अभियान के पहुंचने से लाभार्थी महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। जैसे ही सिलाई मशीनें उनके घरों तक पहुँचीं, उनके चेहरों पर खुशी की मुस्कान साफ दिखाई देने लगी। महिलाओं ने इसे अपने जीवन में एक नई शुरुआत और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
सिलाई मशीन प्राप्त करने वाली महिलाओं ने कहा कि यह सहयोग उनके लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। इससे उन्हें रोजगार और आय का एक नया माध्यम मिलेगा, जिससे वे घर पर रहकर सिलाई कार्य कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगी। महिलाओं ने बताया कि इस तरह की पहल न केवल उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि समाज में सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करेगी।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने कहा कि आज के समय में आत्मनिर्भरता बेहद जरूरी है और ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। मनीष मिश्रा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी बहनों ने धन्यवाद दिया और कहा कि यह अभियान उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आया है।
अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य हर घर में आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद जगाना और हर बहन के चेहरे पर मुस्कान लाना है। आने वाले समय में भी इस अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं तक इसका लाभ पहुँच सके।
इस अवसर पर जीडी मिश्रा, संजय मिश्रा, अमित चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाजहित में एक सराहनीय कदम बताते हुए इसकी प्रशंसा की।


