यातायात प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के पालन हेतु चलाया जन जागरूकता अभियान

0 आकाश शुक्ला

 यातायात प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के पालन हेतु चलाया जन जागरूकता अभियान


बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) यातायात माह नवम्बर के तहत यातायात प्रभारी द्वारा थाना कोतवाली व वाल्टरगंज क्षेत्र के ग्रामीण स्थानों पर यातायात पालन हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।

प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी द्वारा थाना कोतवाली/वाल्टरगंज स्थित बड़ेबन, हरदिया, भिटिया, वाल्टरगंज आदि ग्रामीण स्थानों पर यातायात नियमों के पालन न करने वाले वहां चालकों को उनके वाहनों का चालान न करके गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। 

अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि यातायात का पालन करने का अर्थ है सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाना। इसके लिए ट्रैफिक नियमों और संकेतों का पालन करना, हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना,शराब पीकर गाड़ी न चलाना, निर्धारित गति सीमा में गाड़ी चलाना और मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करना जैसे महत्वपूर्ण नियमों का पालन करना आवश्यक है। यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है और सभी सुरक्षित रहते हैं। 

इस दौरान यातायात उ०नि० सूर्य नारायण शुक्ला, यातायात उ०नि० हरिखेश यादव, हे०का० कृष्णानंद पाण्डेय व का० चंद्रजीत यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.