हर्रैया पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, कई युवक-युवतियां बरामद

0 आकाश शुक्ला

 हर्रैया पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, कई युवक-युवतियां बरामद


बस्ती (आयुष्मान टाइम्स)  मुखबिर की सूचना पर हर्रैया पुलिस ने रविवार को हर्रैया-छावनी बार्डर के समीप बड़हर गांव के पास नेशनल हाईवे पर स्थित जीएस पैलेस होटल में औचक छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।

प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने होटल से आधा दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को बरामद किया है, जिनमें कुछ बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि होटल के उद्घाटन के बाद से ही यहां संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं।


हर्रैया पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र के होटल संचालकों में हड़कंप है। पुलिस ने होटल को सील कर आवश्यक जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.