संपूर्ण विश्व के लिए कल्याणकारी है यज्ञ

0 आकाश शुक्ला

 संपूर्ण विश्व के लिए कल्याणकारी है यज्ञ 

 


बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) आगामी 27 से 30 नवंबर तक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में होने वाले 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए रविवार को विद्यालय परिसर में भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसमें गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, नगर पालिका के अध्यक्ष नेहा वर्मा , अंकुर वर्मा ने वेद मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया ।

गायत्री परिवार के उत्तर प्रदेश के प्रांतीय जिला प्रकोष्ठ के समन्वयक जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि यज्ञ संपूर्ण विश्व के लिए कल्याणकारी है । इससे मानव को कौन कहे भगवान भी प्रसन्न होते हैं । वातावरण के शोधन का जो कार्य यज्ञ करता है वह कहीं और संभव नहीं है । इससे ऐसा वातावरण सृजित होता है जो जन कल्याणकारी होने के साथ-साथ संपूर्ण प्रकृति के लिए लाभदायक होता है । गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के सूत्र वाक्य हम बदलेंगे योग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा को प्रतिस्थापित करते हुए हम पूरे देश और विदेश में यज्ञ के माध्यम से स्वस्थ वातावरण के सृजन में लगे हैं । बस्ती की धरती पर गुरुदेव स्वयं यज्ञ कर चुके हैं । इसलिए बंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्मसदी के उपलक्ष में यहा कार्यक्रम आयोजित है ।सीजिसमें समाज के सभी व्यक्ति को अपनी सहायता दर्ज करानी है । इस भूमि पूजन कार्यक्रम में जो भी लोग उपस्थित है ,सभी लोग यह प्रयास करें कि आगामी तीन दिनों तक होने वाले यज्ञ में जनपद के कोने कोने से सभी लोग अपनी सहभागिता का दर्ज करा सके ।

अयोध्या जोन के उप प्रभारी जय सिंह वर्मा ने यज्ञ के वैज्ञानिक तथ्यों को समझाते हुए कहा कि जब विज्ञान इतना सशक्त नहीं था तब हमारे धर्म ग्रंथो में मंत्रों के माध्यम से जो कर दिखाए उसे पर विज्ञान आज शोध कर रहा है । समारोह में उपस्थित  अतिथियो महेश शुक्ला नेहा वर्मा अंकुर वर्मा और पूर्व विधायक संजय जायसवाल ने गायत्री परिवार द्वारा सुझाए गए हर प्रकार के सहयोग को अपने स्तर से करने का भरोसा दिलाया । अपने उद्बोधन में लोगों ने इसे बस्ती के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इसमें सहयोग करना हम लोगों का सौभाग्य है ।   ऐसे आयोजन समय पर होते रहने चाहिए । लोगों ने आयोजकों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की । संचालन जगराम ने किया ।

इस अवसर पर बहराइच के उप जोन समन्वयक सियाराम जायसवाल उदगाता सुरेंद्र और जगदंबा ,बस्ती गायत्री परिवार के प्रबंध ट्रस्टी जगराम, जिला समन्वयक अनूप गौड़,मनोज सिंह, ओमप्रकाश लोहिया, विशाल श्रीवास्तव, रामसागर चौधरी, सूर्य प्रभा चौधरी, लालमणि चौधरी, नितेश सिंह ,बब्बन लाल ,अभय नाथ, दिलीप गौड़ ,रामकमल सिंह, डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह ,कांति चौरसिया, सुमित्रा ,चंचलावती ,सुधा शुक्ला ,किरण सिंह, मनीष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.