भाजपा कार्यालय पर हुई जन सुनवाईः प्राथमिकता से कराया जायेगा समस्याओं का समाधान- अभिषेक कुमार

0 आकाश शुक्ला

 भाजपा कार्यालय पर हुई जन सुनवाईः प्राथमिकता से कराया जायेगा समस्याओं का समाधान- अभिषेक कुमार


बस्ती आयुष्मान टाइम्स) जन समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु भारतीय जनता पाटी द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रमों का चरणबद्ध आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला महामंत्री अभिषेक कुमार, जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने पार्टी कार्यालय पर आये मामलों या फोन पर आये समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण हेतु पहल किया।

जिला महामंत्री अभिषेक कुमार,  जिला मंत्री नीलम गौड  ने जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद कहा कि पूर्व सांसद असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, पार्टी जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के दिशा निर्देश के अनुरूप जनहित के समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रतिबद्ध है। सदैव प्रयास रहता है कि लोगों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और उन्हें असुविधा न होने पाये। इसके बावजूद यदि किसी की समस्या का समाधान न हो रहा है तो वे भाजपा पार्टी कार्यालय पर आकर अपनी बात बता सकते हैं। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता समाधान के लिये हर स्तर पर पहल करेंगे। कहा कि इस जन सुनवाई से लोगों की सामान्य समस्या बिजली, पानी, सड़क आदि के मामले प्राथमिकता से सुलझ जायेंगे। बताया कि जन सुनवाई में जो मामले आये थे उसके निस्तारण की पहल कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.