बस्ती विकास प्राधिकरण में नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदें

0 आकाश शुक्ला

 बस्ती विकास प्राधिकरण में नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदें



बस्ती (आयुष्मान टाइम्स)  बस्ती विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त सचिव श्री कीर्ति प्रकाश भारती जी को हार्दिक शुभकामनाएं।


बस्ती की जनता को आशा है कि आपके नेतृत्व में प्राधिकरण की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनेगी। वर्षों से लंबित फाइलों, अनावश्यक आपत्तियों और प्रशासनिक जटिलताओं को लेकर उठती रही शिकायतों के बीच आपके आगमन से लोगों में नई उम्मीद जगी है।


जनता चाहती है कि सभी आवेदनों का निस्तारण निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्धारित समय सीमा में हो, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।


विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बस्ती विकास प्राधिकरण सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की नई मिसाल स्थापित करेगा।


जय हिंद! जय भारत!

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.