बस्ती लाइफ लाइन पर सारे आरोप निराधार -डा. तारिक एहसन खान

0 आकाश शुक्ला

बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) आरोपों से घिरे बस्ती लाइफ लाइन अस्पताल के संचालक डॉक्टर तारिक ने पत्रकार वार्ता मे अपनी सफाई दी। उन्होने साफ कहा चार पांच लोग उनके अस्पताल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ मामलों को लेकर वे नाजायज लाभ का दबाव बना रहे हैं। इनमे कुछ लोगों के बारे मे उन्होने जानकारी जुटा रखी है और जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग किया है। 


रविवार को दक्षिण दरवाजा स्थित एक मैरेज हाल मे बुलाई गई प्रेस कान्फ्रेंस मे डाक्टर तारिक ने कहा कि ऐसे लोग किसी एक हॉस्पिटल या डाक्टर को नही बल्कि पूरे प्रोफेशन को बदनाम कर रहे हैं। इससे शहर मे एक गलत परंपरा चल पड़ी है जिसका नतीजा है कि डाक्टरों ने क्रिटिकल मरीजों को अटेन्ड करना बंद कर दिया है। इस पर रोक नही लगी तो स्थितियों दुर्भाग्यपूर्ण होंगी। डा. तारिक ने कहा हमारे ऊपर लगाये जा रहे आरोप मिथ्या और मनगढ़न्त है। 


अस्पताल मे मरीज को परिवार खुद ही लेकर आते हैं, कोई जोर जबरदस्ती नही की जाती। सैकड़ों हजारों की संख्या मे लोग इस अस्पताल मे ठीक होकर गये हैं, लेकिन कुछ मामलों में जब दवायें का नही करती तो सारा दोष डाक्टर और हॉस्पिटल का हो जाता है। हर दिन मरीज कन्सेन्ट देता है, इसके बावजूद आरोप लगाकर बदनाम किया जाता है। डा. तारिक ने कहा अस्पताल मे सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, हर जरूरी कागजात उपलब्ध हैं, जरूरत पड़ने पर उन्हे सार्वजनिक करने को तैयार हैं। लेकिन उन्हे बेवजह बदनाम न किया जाये। उन्होने स्पष्ट कहा कि ऐसी गतिविधियों नही रूकीं तो कानून का सहारा लेंगे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.