थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद की सक्रियता से वाहनो से डीजल चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के चार अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-
बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) थाना छावनी पुलिस द्वारा गैंग बनाकर वाहनो से डीजल चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के चार अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में क्रमशः मिन्टू उर्फ दिवेन्द्र शेखर पुत्र राज कुमार शर्मा निवासी भटपुरवा थाना भीटी जनपद अम्बेडकर नगर , राकेश कुमार गुप्ता पुत्र मखौड़ी गुप्ता सा० नगराबदली थाना छावनी जनपद बस्ती , अतुल पटेल पुत्र रुकुमकेश वर्मा सा० सारंगपुर बलिनाव थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकर नगर , अतुल वर्मा पुत्र रामजी वर्मा सा० आनापुर सरैया थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या को अलग अलग स्थानो से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही गयी। थाना छावनी पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 287/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में उक्त अभियुक्तगण वांछित थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार इनाम की घोषणा भी की गयी।
अभियुक्तों द्वारा पूर्व में की गई घटना का विवरण थानाध्यक्ष
छावनी जनार्दन प्रसाद मय टीम द्वारा गैंग लीडर 1. अंकुर पाण्डेय पुत्र सुरेश पाण्डेय निवासी मुस्तफाबाद थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकर नगर ने अपने सह अभियुक्त सदस्य 2. प्रिंस वर्मा पुत्र जिलाजीत वर्मा निवासी गनेशपुर बेशौरा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या, 3. मिन्टू उर्फ दिवेन्द्र शेखर पुत्र राज कुमार शर्मा निवासी भटपुरवा थाना भीटी जनपद अम्बेडकर नगर, 4. भीम पाण्डेय पुत्र शीतल पाण्डेय निवासी मुस्तफाबाद थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर, 5. राकेश कुमार गुप्ता पुत्र मखौड़ी गुप्ता सा० नगराबदली थाना छावनी जनपद बस्ती, 6. अतुल पटेल पुत्र रुकुमकेश वर्मा सा० सारंगपुर बलिनाव थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकर नगर, 7. अतुल वर्मा पुत्र रामजी वर्मा सा० आनापुर सरैया थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या के साथ मिलकर एक- संगठित अपराधिक गिरोह कायम किया है जो अन्तर जनपदीय स्तर पर सक्रिय है जनपद बस्ती के अतिरिक्त अन्य जनपदों मे भी अभियुक्तगण के विरुद्ध आपराधित प्रकरण दर्ज है यह गिरोह अपने गिरोह के सदस्यों के आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु वाहनों से डीजल चोरी जैसे जघन्य अपराध करते है इस गिरोह द्वारा दिनांक 22.01.2025 को पुलिस द्वारा 1350 लीटर डीजल चोरी के सात ड्रम, 30 लीटर के 9 गैलन जिसमे डीजल भरा हुआ था एक अदद पिलास, 2 अदद पेचकस, एक अदद सलाई रिंच, एक अदद सिफ्ट डिजायर कार वाहन संख्या UP51 DR 5944 बरामद किया गया है। विवेचना से अभियुक्तगण के विरुद्ध जुर्म धारा 317 (2), 317 (5) BNS आरोप पत्र संख्या A-1 दिनांक 4.2.25 को 1 से 6 तक तथा A-2 दिनांक 29.3.2025 को न्यायालय प्रेषित किया गया है इसके अतिरिक्त अभियुक्तगण 1. अंकुर पाण्डेय, 2. प्रिंस वर्मा, 3. मिन्टू उर्फ देवेन्द्र शेखर शर्मा, 4. भीम पाण्डेय पता उपरोक्त के कब्जे से दुकान के सामने खड़ी ट्रक से करीब 165 लीटर डीजल चोरी की बरामदगी की गयी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद , प्रभारी सर्विलांस सेल उ०नि० शेषनाथ यादव, व०उ०नि० छावनी सत्येन्द्र यादव , उ०नि० सभाजीत मिश्र , उ०नि० शोभा यादव , प्र० चौकी विक्रमजोत उ०नि० शशिशेखर सिंह , हे०का० देवेश यादव सर्विलांस सेल ,
हे०का० श्याचन घर दुबे, का० करमजीत यादव , का० संगम सिंह , का० चन्द्रप्रकाश मिश्र , का० विरेन्द्र कुमार , का० अजीत यादव , का० चन्द्रकेश प्रजापति शामिल रहे।


