भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के संदर्भ में कार्यशालाएं सम्पन्न

0 आकाश शुक्ला

 भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के संदर्भ में कार्यशालाएं सम्पन्न


बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत दो विधानसभा स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।

रुधौली विधानसभा की कार्यशाला उत्सव मैरिज हॉल, रुधौली में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति में सम्पन्न हुई, जबकि बस्ती सदर विधानसभा की कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, बस्ती में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित दिशा-निर्देशों एवं संगठनात्मक कार्ययोजना पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम में मतदाता सूची की जांच, अद्यतन प्रक्रिया और सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि SIR प्रक्रिया का उद्देश्य फर्जी और डुप्लीकेट वोटरों को हटाना है। यह लोकतंत्र की असली ढाल है, जिसके माध्यम से घुसपैठियों और नकली मतदाताओं को बाहर कर सच्चे नागरिकों के मताधिकार को सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का कार्य करता है और यह अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता ही लोकतंत्र की विश्वसनीयता की आधारशिला है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सजगता से ही यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि हर पात्र मतदाता सूची में जुड़ा रहे और अपात्र नाम हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर जितना मजबूत होगा, उतनी ही प्रभावी भागीदारी जनता तक पहुंचेगी।

कार्यशालाओं में बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने, प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाने तथा आगामी अभियानों की तैयारी को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तय की गई।


बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, दयाराम चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, संजय जायसवाल, प्रमोद पाण्डेय, पुष्करादित्य सिंह, अनूप खरे, सतेन्द्र सिंह भोलू, राकेश शर्मा, दिलीप पाण्डेय, अभिषेक कुमार, अंकुर वर्मा, रवि सिंह, मनोज ठाकुर, सुरेन्द्र त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ल, सुजीत सोनी, आलोक पाण्डेय, धर्मेन्द्र जायसवाल, कामेंद्र चौहान, सर्वजीत भारती, श्याम नाथ चौधरी, राजकुमार चौरसिया, रामनेवास गिरी, सुधाकर सिंह, सहित मण्डल पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा बीएलए 2 मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.