नवागत डीआईओएस से मिले स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने किया सम्मान

0 आकाश शुक्ला

 नवागत डीआईओएस से मिले स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने किया सम्मान


बस्ती (आयुष्मान टाइम्स)  नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक/ जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड बस्ती संजय कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही एक्शन में दिखे राजकीय कन्या इण्टर कालेज आदि विद्यालय का दौरा किया, कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक प्राथमिकता वाले कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण कराना ही उनकी प्राथमिकता है, इस दौरान स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने उनका स्कार्फ़ और बुके द्वारा स्वागत किया, नेशनल डायमण्ड जम्बुरी के कार्यक्रम में जाने वाले प्रतिभागियों के आवागमन संबंधित आवश्यकता को उनके संज्ञान में लाया जिसके लिए उन्होंने ससमय समाधान करने की बात कही, इस अवसर पर

सह जिला विद्यालय निरीक्षक उदयभान वर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुशवाहा, प्रधानाचार्य राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज गोठवा विकास श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य विवेकानंद इण्टर कालेज दुबौलिया बाजार एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर स्काउट डॉ हरेंद्र प्रताप सिंह ,प्रधानाचार्य जीआरएस इंटर कॉलेज बस्ती स्काउट कमिश्नर हरिराम बंसल, प्रधानाचार्य रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा चिलमा बाजार विद्याधर वर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती डॉ अपर्णा भारद्वाज, प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  खखुआ संधिला चौधरी, जिला सचिव डॉ. कुलदीप सिंह, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, मानवी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.