श्याम जन्मोत्सव, मे रात भर झूमे श्रद्धालु
बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) कार्तिक सुदी एकादशी पर्व के अवसर पर रविवार की रात महसो छेत्र के मुड़कट्टी मे स्थित स्थानीय मैरिज हॉल में श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमे सबसे पहले भक्तो द्वारा इत्र वर्षा पुष्प वर्षा भब्य श्रृंगार अखंड ज्योति छप्पन भोग लगया गया उसके बाद गोण्डा से पधारे भजन सम्राट शिव शुक्ला, गोरखपुर से पधारी शिप्रा सलोनी, सुर सम्राट सूरज शर्मा ने देर रात्रि तक अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों ने भक्ति के सागर में गोता लगाते हुए बाबा की महिमा का गुणगान किया। श्याम बाबा के साथ-साथ बालाजी महाराज का श्रृंगार किया गया। इसके अतिरिक्त, फूलों से दरबार की भव्य सजावट की गई थी।
आये कालकारों ने बाबा के भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया उसके बाद प्रसाद बितरण का आयोजन किया गया इस अवसर पर शिवम पांडे रविंद्र यादव, निहाल पांडे, विवेक गोस्वामी किशन गोस्वामी, सनोज कुमार संतोष कुमार, अमित यादव, भावी जिला पंचायत सदस्य द्वितीय प्रत्याशी उमेश यादव, राकेश शर्मा शिव शंकर यादव मोनू गुप्ता, लालमान यादव,कृष्ण यादव, अम्बुज श्रीवास्तव शिव प्रताप सिँह, विद्याता श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश गोस्वामी, अमित गौड़ बिक्की, अनमोल श्रीवास्तव के साथ सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


