बस्ती विकास प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई, 29 अवैध दुकानों को किया सील

0 आकाश शुक्ला

 बस्ती विकास प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई, 29 अवैध दुकानों को किया सील


बस्ती (आयुष्मान टाइम्स)  जिलाधिकारी व विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बस्ती कृतिका ज्योत्सना के निर्देश पर सोमवार को  प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। परसाजाफर एनएच-27 पर मो० हुसैन द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति कराए बिना बनाए गए बेसमेंट और भू-तल पर निर्मित 29 दुकानों को सील कर दिया गया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रतिपाल सिंह चौहान, सचिव व अपर जिलाधिकारी (बस्ती) के दिशा-निर्देश में किया गया। अभियान के दौरान प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना स्वीकृत नक्शे के हो रहे निर्माण कार्य को अवैध घोषित किया और संबंधित दुकानों को सील करते हुए आगे किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी।

बस्ती विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता हरिओम गुप्ता की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी इस तरह के अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्यवाही के दौरान मौके पर अवर अभियंता रोहित पटेल, अन्य प्राधिकरण कर्मचारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.