जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शमसुल हक ने विधि के छात्रों का किया आवाह्न

0 आकाश शुक्ला

 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शमसुल हक ने विधि के छात्रों का किया आवाह्न 


बस्ती (आयुष्मान टाइम्स)  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शमसुल हक ने विधि के छात्रों का किया आवाह्न  टाइम्स)  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री शमसुल हक ने विधि के छात्रों का आवाह्न किया है कि वह आम लोगों को न्याय दिलाने के लिये सेवा भावना के लिये विधि व्यवसाय का चयन करें। उन्होंनें विधि के छात्रों से यह भी कहा कि विधि व्यवसाय अथवा न्यायिक अधिकारी के लिये निरन्तर अध्ययन एवं समयबद्धता, कठिन परिश्रम से ही इस क्षेत्र में सफलता व प्रतिष्ठा हासिल कर सकते हैं। उन्होंनें छात्रों से कहा कि वह भविष्य की चुनौतियों को देखते हुये अपने कैरियर का चयन अपनी क्षमता एवं सही दिशा तथा समयबद्धता व शालीनता को स्वीकार करें। उन्होंनें अपने अनुभव को साझा करते हुये कहा कि वह शुरूवाती दिनों में उन्होंनें भी वकील के रूप में दिल्ली में कार्य शुरू किया था। न्यायिक सेवा में आने के बाद यह अनुभव किया कि एक अधिवक्ता के लिये व्यवसायिक दक्षता के साथ संवाद की कुशलता के साथ त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी होनी चाहिये।

 उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन इन्टर्नशीप कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये जाने के आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होनें प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम श्री कमलेश कुमार ने प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते  हुये उन्हें इस क्षेत्र में आने के लिये कठिन परिश्रम एवं लगन, ईमानदारी, निष्ठा का आवाह्न किया।

 विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी.) श्री राम करन यादव ने विधि के छात्रों का उनके उज्जव भविष्य की शुभकामना करते हुये उन्हें बधाई दिया। विशेष न्यायाधीश आवश्यक वस्तु अधिनियम श्री प्रमोद कुमार गिरि ने विधि के छात्रों का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण के लिये उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

 इस अवसर पर प्रतिभागी डी.एम.एस.एस.पी. लॉ कॉलेज की छात्रा प्रियांशी सिंह, गोरखपुर विश्व विद्यालय की छात्रा श्रेया श्रीवास्तव, ए.पी.एन. पी.जी कॉलेज की मोहन्ती गुप्ता एवं मोहम्मद मुमताज सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश ने 146 प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के सचिव श्री देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने माननीय जनपद न्यायाधीश का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंनें इस प्रशिक्षण के मार्गदर्शन के लिये जनपद न्यायाधीश महोदय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों, जेल अधीक्षक, प्रभारी महिला थाना सहित अन्य संस्थाओं का भी सहयोग के लिये धन्यवाद किया। उन्होंने पराविधिक स्वयं सेवकों व लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के प्राधिकारियों के सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री कौशल किशोर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.