राजन इंटरनेशनल एकेडमी ने शुरू की निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया, शिक्षा व्यवस्था में लाया नया बदलाव
निःशुल्क प्रवेश से अभिभावकों को राहत | तीन हजार से अधिक छात्रों का विश्वास | 2 जुलाई से खुलेंगे विद्यालय के द्वार | आधुनिक सुविधाओं पर विशेष फोकस
बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) पिछले चार वर्षों से अपनी बेहतर शिक्षण व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से छात्रों एवं अभिभावकों के बीच अलग पहचान बना चुके राजन इंटरनेशनल एकेडमी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। संस्थान की इस पहल को शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। विद्यालय की इस व्यवस्था के बाद क्षेत्र के अन्य कई इंग्लिश मीडियम स्कूलों को भी प्रतिवर्ष वसूले जाने वाले प्रवेश शुल्क पर धीरे-धीरे रोक लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और किसी भी छात्र को आर्थिक कारणों से बेहतर शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए। इसी सोच के साथ संस्थान लगातार अपनी शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा हुआ है। विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों का ही परिणाम है कि प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी के निर्देशन में पिछले सत्र में छात्रों की संख्या तीन हजार से अधिक पहुंच गई, जो अभिभावकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण माना जा रहा है।
प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षा पर अमीर और गरीब सभी का समान अधिकार है। इसी उद्देश्य को लेकर राजन इंटरनेशनल एकेडमी की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि संस्थान केवल शिक्षा देने तक सीमित नहीं है बल्कि छात्रों को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर माहौल के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि छात्रों के शैक्षणिक विकास को बेहतर बनाने के लिए संस्थान में योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही लगभग 20 किलोमीटर की परिधि तक छात्रों को लाने और ले जाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे दूर-दराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी शिक्षा का लाभ मिल सके।
विद्यालय में आधुनिक शिक्षण प्रणाली को अपनाते हुए स्मार्ट क्लासेज की व्यवस्था की गई है, जहां डिजिटल माध्यम से छात्रों को पढ़ाया जाता है। इसके अलावा कम्प्यूटर लैब और साइंस लैब जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि छात्र तकनीकी और वैज्ञानिक शिक्षा से बेहतर तरीके से जुड़ सकें।
छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में इनडोर और आउटडोर प्ले ग्राउंड की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा डांस और म्यूजिक क्लासेज के माध्यम से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा कापी और किताबों पर पचास प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है, जिससे अभिभावकों को आर्थिक राहत मिल सके।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एकेडमी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा, संसाधन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रबंधतंत्र पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि विद्यालय के शिक्षक भविष्य में भी छात्रों को उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करते रहेंगे।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विद्यालय आगामी 2 जुलाई से पुनः खुलेगा, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने अभिभावकों से समय से बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।
शिक्षा क्षेत्र में राजन इंटरनेशनल एकेडमी की यह पहल न केवल छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में एक नई सोच और सकारात्मक बदलाव का उदाहरण भी बन रही है।


