कर्मा देवी समूह में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन, योग से आत्मिक और शारीरिक उन्नति का संदेश

0 आकाश शुक्ला

कर्मा देवी समूह में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन, योग से आत्मिक और शारीरिक उन्नति का संदेश


बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कर्मा देवी समूह द्वारा एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में  योगाचार्य डॉ. डी.एन. पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों  को योग के गुण सिखाते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। उन्होंने विस्तार से बताया कि किस प्रकार नियमित योग अभ्यास से शरीर निरोगी रहता है, मानसिक तनाव दूर होता है और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, सेवानिवृत आई.ए.एस श्री ओम नारायण  सिंह ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मन की शुद्धता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें आलस्य का त्याग कर योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना चाहिए, जिससे हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी  श्रीमती अंशु सिंह गौतम ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, "योग युवाओं में आत्म-शक्ति, दृढ़ निष्ठा और कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करता है।"

कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार के साथ हुआ और छात्रों योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का निर्णय लिया .

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.