भावी विधानसभा प्रत्याशी महादेवा तेजाजी द्वारा श्रद्धा मैरिज हॉल कुदरहा में महिलाओं किया सम्मान
बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) महादेवा विधानसभा के श्रद्धा मैरिज हॉल कुदरहा में राम जानकी मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं का जन सैलाब उमर पडा, इस तपती हुई धूप में एक नए अंदाज में महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम सभा की महिलाएं उपस्थित रही सभी लोगों ने संकल्प लिया कि तेजा भाई विधानसभा प्रत्याशी हम लोगों के सुख-दुख में हमेशा उपस्थित रहते हैं और हर तरह से मदद संभव के प्रयास में रहते हैं इनकी जन सेवा की भावना को देखते हुए सभी महिलाओं ने जिस तरह अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है इस सक्रियता को देखते हुए 311 विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी महादेवा तेजाजी के ऊपर विश्वास समर्पण ने जनसेवा की अनोखी पहल की। प्रत्येक चौराहों पर निशुल्क जल वितरण करके पिछले सप्ताह कार्यक्रम किया गया था चौराहे पर प्याऊ जल सेवा का शुभारंभ किया गया यह कारवां लगभग विधानसभा महादेव के कोने-कोने प्रत्येक चौराहों पर राहगीरों और आमजन को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा था इसी को देखकर सभी महिलाओं ने मन बना लिया है कि तेजाजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हम लोग साथ चलेंगे और इनको आगे बढानें का काम करेंगे निस्वार्थ भाव से सेवा में समर्पित रहते हैं बिना भेदभाव के इनको विधानसभा में पहुंचने का काम किया जाएगा
इस दौरान तेजाजी ने लोगों को लू और गर्मी से बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने अपील की कि दोपहर में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पिएं, सिर को गमछा या टोपी से ढकें और छायादार जगह पर आराम करें।
तेजाजी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्याऊ जल सेवा अभियान चलाया जा रहा है, ताकि राह चल रहे लोगों को गर्मी में पीने का पानी आसानी से मिल सके। और सभी महिलाओं को गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया
कार्यक्रम में मौजूद रहे: विपिन आलोक यादव प्रत्येक विश्वकर्मा अर्जुन कुमार, अनुप, आदित्य, राहुल, सूरज राजभर, दीपक विपिन शर्मा देव नाथ आर्या, धनश्याम प्रधान, सुदीप कुमार कनौजिया, राजमणि चौधरी, उमर फारूख, अंकुर तिवारी, अरविंद तिवारी, अंकित कुमार, शैलेन्द्र मौर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे


