बस्ती में न्यूरो चिकित्सक की सेवा शुरूः मरीजों को राहत

0 आकाश शुक्ला

 बस्ती में न्यूरो चिकित्सक की सेवा शुरूः मरीजों को राहत


बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) जनपद में न्यूरों का चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में न्यूरो रोग विशेषज्ञ डा. अमन सिंह ने बस्ती केयर मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल एण्ड आई सेण्टर हरदिया चौराहा बांसी रोड पर अपनी सेवा देना शुरू किया है। वे महीने में दो दिन दूसरे और चौथे रविवार को अपनी सेवायें दे रहे हैं।

डा. अमन सिंह ने बताया कि गर्दन, सिर में दर्द, दीमाग की नस फट जाना, लकवा, दीमाग की नस सूखना, मिर्गी आना, रीढ की हड्डी में दर्द, कमर दर्द, बहरापन आदि के मरीजों का इलाज करते हैं।

बस्ती केयर मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल एण्ड आई सेण्टर हर्दिया  के प्रबन्धक ने डा. एस.के. गौतम ने बताया कि न्यूरो का चिकित्सक न होने के कारण मजबूरन मरीजों को  लखनऊ, गोरखपुर रेफर करना पड़ता था, लोग परेशान रहते थे और इलाज से अधिक किराये आदि में खर्च करना पड़ता था।  न्यूरो रोग विशेषज्ञ डा. अमन सिंह द्वारा सेवा देने से मरीजों को उपचार में सुविधा मिली है और उन्हें बेहतर सेवायें गृह जनपद में ही मिल रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.