बस्ती: पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए दिए जरूरी निर्देश

0 आकाश शुक्ला
बस्ती: पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए दिए जरूरी निर्देश


बस्ती: (आयुष्मान टाइम्स) आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त अखिलेश सिंह और डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने रविवार को परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।  
 
अधिकारियों ने शिवहर्ष उपाध्याय किसान डिग्री कॉलेज सिविल लाइन, महिला पीजी कॉलेज कंपनी बाग व एपीएन पीजी कॉलेज का दौरा किया।    
डीआईजी संजीव त्यागी व मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने अवांछनीय तत्वों पर कड़ी निगाह रखने और सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.