प्रखर शुक्ल ने आईएएस बन बढ़ाया जनपद का नाम रोशन
बस्ती (आयुष्मन टाइम्स) स्थानीय विकास क्षेत्र के सकरदहा निवासी प्रखर शुक्ला का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है। दूसरे प्रयास में उनको सफलता मिली है। उनकी सफलता पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने बधाई देते हुए प्रशंसा व्यक्त किया है।
प्रखर शुक्ला के पिता पंकजेश शुक्ला प्रयागराज के स्ववित्त पोषित वीएम महाविद्यालय में प्राचार्य है। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गजाधर सिंह अंगद सिंह अकादमी हर्रैया से प्राप्त किया। इसके बाद वे प्रयागराज चले गए जहां के एलएम कांवेंट स्कूल से वर्ष 2017 में हाईस्कूल व 2019 में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण किया। वर्ष 2022 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी किया। इसके बाद तैयारी में जुट गया। पहले बार सफलता से दूर रह गए। दूसरे प्रयास में उन्होंने 787 नंबर प्राप्त कर देश की सबसे बड़ी परीक्षा आईएएस उत्तीर्ण किया। उनके बाबा स्वर्गीय जगदंबा प्रसाद शुक्ला भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहे और एक आदर्श शिक्षक थे। प्रखर शुक्ला की माता ज्योत्सना शुक्ला तथा दादी गायत्री शुक्ला ने भी उनके जीवन में प्रेरणा और सहयोग का महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि अभी वे अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है। रैंक बढ़ाने के लिए आगे भी प्रयास करेंगे। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई जितनी भी देर करे ईमानदारी से करे सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से ज्यादातर पढ़ाई किया। सफलता में किताबों का भी सहयोग होता है। उनके सफलता की खबर मिलते ही घर पर शुभचिंतकों का तांता लग गया। प्रधान प्रतिनिधि अशोक शुक्ल ने ढोल नगाड़े के साथ पहुंचकर प्रखर का स्वागत किया। पिता के साथ दादी गायत्री शुक्ला तथा माता ज्योत्सना शुक्ल अपने लाल की सफलता पर भावुक हो गए। कहा कि यह पूर्वजों के आशीर्वाद का परिणाम है। भाजपा नेता चंद्रमणि पाण्डेय सुदामा गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी के प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र त्रिपाठी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विनोद शुक्ल, डॉ लवकुश तिवारी, नटवर सिंह, उमेश पांडेय, राम विनय पांडेय, कृष्ण देव शुक्ल, बाबा सेवानिवृत्त तहसीलदार मंगलदेव शुक्ल, प्रधानाध्यापिका भारती शुक्ल, पिंकी शुक्ला, लाल जी पाण्डेय, लाल माधव शुक्ल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नर्वदेश्वर शुक्ल, कोटेदार सत्यदेव पाण्डेय सही तमाम लोग मौजूद हैं।


