गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी विद्यालय हर्रैया में साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न।

0 आकाश शुक्ला

 गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी विद्यालय हर्रैया में साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न।

बस्ती (आयुष्मान टाइम्स)  गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी, विद्यालय हर्रैया, बस्ती में साइबर अपराध—जानकारी एवं बचाव विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

   कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि प्रभारी थाना हर्रैया श्री तहसीलदार सिंह का माल्यार्पण कर उनका हार्दिक स्वागत किया। इसके पश्चात् विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक  पंकज सिंह एवं संतोष श्रीवास्तव ने भी मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर उनका ससम्मान अभिनंदन किया, जबकि शिक्षिकाएँ श्रीमती अंजू श्रीवास्तवा एवं श्रीमती कल्पना मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया।

    मुख्य अतिथि श्री तहसीलदार सिंह ने अपने संबोधन में साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताते हुए विद्यार्थियों को इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान लिंक से बचने, ओटीपी एवं पासवर्ड गोपनीय रखने और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सुरक्षा है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया तथा विद्यार्थियों से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा आराध्या शुक्ला ने अपने भाषण में कहा कि “साइबर सुरक्षा केवल तकनीक का मामला नहीं, बल्कि हमारी जागरूकता और जिम्मेदाराना व्यवहार भी उतना ही महत्वपूर्ण है। हमें इंटरनेट का सुरक्षित और विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए।”

    प्रतियोगिता में दीक्षा सिंह व सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय को प्रथम स्थान ,खुशी व सात्विक को द्वितीय स्थान , कली श्रीवास्तव व सुशील मौर्य  को तृतीय स्थान,अर्चिता व अपूर्व त्रिपाठी को चतुर्थ स्थान और नीशू वर्मा व हिमांशु पाण्डेय को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ।

   प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

   अंत में विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर थाना हर्रैया से मुख्य आरक्षी श्री सौरभ त्रिपाठी, आरक्षी श्री राजेश कुमार यादव, आरक्षी श्री शिव यादव एवं आरक्षी श्री धर्मेंद्र यादव उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के शिक्षक पंकज सिंह, दिनेश पाण्डेय, प्रभाकर पाण्डेय,सत्येंद्र सिंह ,सुधीर पाठक ,दिनेश मिश्रा, पवन मिश्रा, रामनरेश शर्मा,शिवराम पटेल ,अमरेश पाण्डेय, अमित मिश्रा ,कैलाश त्रिपाठी, अलगू प्रसाद, कृष्ण मोहन गुप्ता ,राकेश यादव ,मृत्युंजय यादव , मृगेंद्र पाण्डेय ,दीपक यादव ,कमलेश शुक्ला,धनवंत शुक्ला ,प्रवीण सिंह, संतोष श्रीवास्तव ,अमरनाथ केसरवानी, प्रद्युम्न उपाध्याय, सुनील मौर्या, राकेश कुमार यादव अंजू श्रीवास्तव , कल्पना मिश्रा, अंजली सिंह, बीनू पाण्डेय ,वर्तिका श्रीवास्तव, निहारिका सिंह, पूनम सिंह, मुस्कान यादव, सोनी शुक्ला, अनीता सिंह, प्रियंका पाण्डेय,संध्या त्रिपाठी,खुशी सोनी, सपना सिंह, सिमरन सिंह ,पद्मा मिश्रा, हिमांशु  मिश्रा, मधु शर्मा, कामना त्रिपाठी, संध्या श्रीवास्तव, श्रुति श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, वंदना विश्वकर्मा, संयोगिता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.