समाजवादियों ने किया सवित्रीबाई फुले को जयन्ती पर नमन्ः संगठन की मजबूती पर जोर

0 आकाश शुक्ला

 समाजवादियों ने किया सवित्रीबाई फुले को  जयन्ती पर नमन्ः संगठन की मजबूती पर जोर

सवित्रीबाई फुले ने बालिकाओ के लिये शिक्षा का द्वार खोला-महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती  (आयुष्मान टाइम्स) शनिवार को भारत की पहली महिला शिक्षिका, समाज सुधारक और कवयित्री  सवित्रीबाई फुले  को उनकी जयन्ती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सवित्रीबाई फुले ने 19वीं सदी में, जब लड़कियों की शिक्षा को पाप माना जाता था, तब महिलाओं और दलित वर्ग के लिए शिक्षा का द्वार खोला। उन्होंने पति महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर 1848 में पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय शुरू किया। विधवा पुनर्विवाह, बाल विवाह विरोध और महिला अधिकारों के लिए काम किया।  उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। पार्टी की मासिक बैठक में सवित्रीबाई फुले  को नमन् करने के साथ ही संगठन की मजबूती, मतदाता सूची को नये सिरे से जांच कर लेने और जनहित की समस्याओं को लेकर संघर्ष पर जोर दिया गया।

पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ जिला उपाध्यक्ष समीर चौधरी, सपा नेता गुलाम गौस, रविन्द्र यादव, मो. सलीम, सपा विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, रन बहादुर यादव, जमील अहमद, संजय गौतम, गीता भारती आदि ने कहा कि सवित्रीबाई फुले का जीवन हमें सिखाता है कि एक व्यक्ति का दृढ़ संकल्प पूरे समाज को बदल सकता है। उनकी जयंती  समानता, शिक्षा और साहस से भरे जीवन मूल्यों को अपनाने का अवसर है। सवित्रीबाई फुले ने जाति, धर्म और लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव का खुलकर विरोध किया। पत्थर, कीचड़ और गालियों के बावजूद उन्होंने पढ़ाना नहीं छोड़ा। उन्होने स्पष्ट संदेश दिया कि  सफलता के रास्ते में आने वाली मुश्किलों से डरना नहीं चाहिए।

सवित्रीबाई फुले  को जयन्ती पर नमन् करने वालों में मुख्य रूप से राजेन्द्र यादव, अरविन्द सोनकर, मुरलीधर पाण्डेय, राम प्रकाश सुमन, जगदीश यादव, नितराम चौधरी, अकबर अली, वीरेन्द्र यादव, जोखूलाल यादव, रोहिताश्व सिंह ‘नीलू’ विजय लक्ष्मी, राधा देवी, तूफानी यादव, पंकज निषाद, मो. युनुस आलम, भोला पाण्डेय, रजवन्त यादव, कैश मोहम्मद, रणजीत यादव, मो. हारिश, सुशील यादव, अमित गौड़, अशोक यादव, प्रशान्त यादव, दिनेश तिवारी, जितेन्द्र यादव, हनुमान प्रसाद चौधरी, श्याम यादव, रामशंकर निराला,बदरूल हसन, रजनीश यादव, गौरीशंकर यादव, रामभवन यादव, हृदयराम यादव, ानश्याम यादव, अंकित यादव के साथ ही सपा के अनेक नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.