नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ ! यह नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ, सफलता, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए -डा. वी. के. वर्मा.-

0 आकाश शुक्ला

बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ ! यह नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ, सफलता, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए, आपके सभी सपने पूरे हों, और हर दिन नई ऊर्जा व उत्साह से भरा रहे । आपको और आपके परिवार को नव वर्ष 2026 की ढेर सारी बधाई । 


प्रस्तुत है कुछ पंक्तियाँ

नया वर्ष हो मंगल दायक ,

विघ्न दूर सब करें विनायक। 

जन-जन में हो खुशियां व्याप्त, 

मिले स्नेह सब का पर्याप्त ।

रहे सभी प्राणी खुशहाल,

 रहे ना कोई भी बेहाल ।

रहे देश में अमन और शांति, 

किसी तरह की रहे ना भ्रांति।

बना रहे नित भाईचारा ,

चारो तरफ रहे उजियारा।

 नया वर्ष लाए समरसता,

 हर प्राणी नित मिले विहँसता।

सबका सपना हो साकार,

 करें एक दूजे से प्यार। 

आपस में ना रहे दुराव,

रहे मोहब्बत औ सद्भाव।

नया वर्ष यह मंगलमय हो ,

मानवता की जय हो जय हो।।


 डॉ. वी. के. वर्मा

आयुष चिकित्साधिकारी

जिला चिकित्सालय बस्ती

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.