डा. अंकित चतुर्वेदी ने वृद्धा आश्रम में किया कम्बल का वितरण

0 आकाश शुक्ला

 डा. अंकित चतुर्वेदी ने वृद्धा आश्रम में किया कम्बल का वितरण

बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) बुधवार को जीएस हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. अंकित चतुर्वेदी ने बुधवार को बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों में कम्बल का वितरण किया।

डा. चतुर्वेदी ने कहा कि समाज के वंचित और उपेक्षित वर्ग की सेवा करना ही सच्चा उत्सव है। कंबल पाकर वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ नजर आया।

अपने जन्म दिन पर वृद्ध जनों की सेवा को अवसर मानते हुये डा. चतुर्वेदी ने कहा कि समाज के समर्थ लोग जरूरतमंदों की मदद करने लगे तो अनेक समस्याओं का समाधान हो जाय। इस अवसर पर डा. अंकित चतुर्वेदी के साथ डा. हेमन्त पाण्डेय, सोनू पाठक, विपुल पाण्डेय, आशुतोष ओझा, कुनाल पाण्डेय, और अशोक वर्मा आदि ने कम्बल वितरण में योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.