सद्भावना यात्रा में उमड़े लोग, बाबा साहब को किया नमन्

0 आकाश शुक्ला

 सद्भावना यात्रा में उमड़े लोग, बाबा साहब को किया नमन्


बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के  महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन जारी है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में  अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। समाजसेवी रंजीत आजाद के संयोजन में  नगर पंचायत बनकटी के बौद्ध बिहार से पैदल मार्च कर हजारों  देईसाड़ अम्बेडकर पार्क तक सद्भावना यात्रा निकाली ।

सभाासद ऋषि राज मुनि ने हरी झण्डी दिखाकर सदभावना यात्रा को रवाना किया। नगर पंचायत बनकटी क्षेत्र के युवा समाजसेवी रंजीत आजाद ने बताया कि सद्भावना यात्रा में खैराटी, कथरूआ, रौता, वैजीपुर, बरोहिया कला, देईसाड़, सजनाखोर, महादेवा के साथ ही अनेक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में संविधान की प्रतियां लिये हजारों लोग ‘बाबा साहब अमर रहे,  जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा साहब का नाम रहेगा’ आदि नारा लगा रहे थे।

देईसाड़ अम्बेडकर पार्क में सभा के बाद बनकटी बौद्ध बिहार में भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या मंें लोगों ने हिस्सा लिया।  

 कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में ऋषिराज, लाल बिहारी गौतम, कुलदीप कुमार, दिनेश आजाद, अमरजीत आर्य, अजय, राजेन्द्र प्रसाद, दिनेश कुमार, उदयराज, अजीत कुमार, अरविन्द, अमरेन्द्र राठौर, सचिन प्रताप, शनिराव, राम रूप, अजय आजाद, अक्षय, विकास कुमार,  भूमिधर, राजाराम बौद्ध, धर्मेन्द्र त्यागी, सूरज कुमार आदि ने योगदान दिया। सदभावना यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.