क्योर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत के तहत सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधाओं है उपलब्ध
बस्ती जनपद (आयुष्मान टाइम्स) के क्योर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (सी.एम.एच) ने क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सुविधा की शुरुआत की है। अब अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है।
अस्पताल के चेयरमैन डॉ. राजेश पटेल (एम.बी.बी.एस., एम.एस., लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन) ने बताया कि हॉस्पिटल में पथरी, बवासीर, हर्निया, अपेंडिक्स, प्रोस्टेट, गर्भाशय, स्तन की गांठ, किडनी व अन्य जटिल रोगों के ऑपरेशन आधुनिक तकनीक से किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने के लिए विभिन्न विषयों के अनुभवी चिकित्सकों की टीम कार्यरत है। इनमें —
डॉ. संजय चौधरी (नाक, कान, गला एवं गर्दन रोग विशेषज्ञ),
डॉ. चौधरी संजय (टी.बी., चेस्ट एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विशेषज्ञ),
डॉ. यू.के. पटेल (शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ),
डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह (मूत्र एवं पुरुष रोग विशेषज्ञ) तथा
स्त्री रोग एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ शामिल हैं।


