भाजपा नेता अरविन्द पाल ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत...
बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से 151 कुण्डीय राष्ट्र जागरण एवं शक्ति संवर्धन विराट गायत्री महायज्ञ के पहले दिन दिव्य एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।
शोभा यात्रा में कलश लेकर चल रही माताओं और बहनों को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द पाल के द्वारा मालवीय रोड पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया एवं कुमार स्वीट्स कम्पनी बाग के मालिक राजन गुप्ता के द्वारा जलपान की उत्तम व्यवस्था करायी गयी।।


