रजत हॉस्पिटल में गैस्ट्रो की ओपीडी में उमड़े मरीज
बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) रजत हॉस्पिटल, बस्ती में गैस्ट्रो की उन्नत ओपीडी में इस बार बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि अब लोग पाचन, लीवर और पेट से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
रजत हॉस्पिटल ने हाल ही में गैस्ट्रो विभाग की शुरुआत की है, जिसका संचालन प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. वैभव राज राय एमबीबीएस एमडी डीएम गैस्ट्रो एम्स नई दिल्ली पीजीए डीएम लंदन द्वारा किया जा रहा है। यह विभाग अब जिले में लीवर, गॉलब्लैडर, पित्ताशय, आंत और पाचन तंत्र से जुड़ी जटिल बीमारियों का इलाज अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से कर रहा है।
डॉ. वैभव राज राय ने बताया कि इस बार की ओपीडी में लीवर रोग, गैस, एसिडिटी, फैटी लिवर, कब्ज़, और पेट दर्द से संबंधित मरीज अधिक संख्या में पहुंचे। उन्होंने कहा कि “हाल के दिनों में खानपान में अनियमितता और जंक फूड का अधिक सेवन लोगों में गैस्ट्रो संबंधी रोगों को बढ़ा रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि शादी-विवाह का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में भारी व तला-भुना भोजन करने से बचना चाहिए। डॉ. राय ने सलाह दी कि लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताजे फल-सब्ज़ियों का सेवन करें और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
रजत हॉस्पिटल की ओर से बताया गया कि गैस्ट्रो विभाग में एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी और लीवर से संबंधित जाँचें भी उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को बेहतर जांच और उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर मिल रही है।


