मेगा निःशुल्क आई कैम्प का आयोजन 27 को

0 आकाश शुक्ला

 मेगा  निःशुल्क आई कैम्प का आयोजन 27 को


बस्ती (आयुष्मान टाइम्स)  स्व0 श्री गिरीश प्रसाद शुक्ला एडवोकेट के स्मृति में आदर्श नगर पंचायत नगर द्वारा शाम्बिका हॉस्पिटल एवं भारत हाई हॉस्पिटल के सहयोग से मेगा  निःशुल्क आई कैम्प का आयोजन दिनांक 27 नवम्बर 2025 दिन गुरूवार को किया गया है। निःशुल्क आई कैम्प का का आयोजन नगर बाजार के वार्ड नं0 02 संत रविदास नगर में राजकोट बारात घर (रैन बसेरा) में प्रातः 11 बजे से होगा। इस कैम्प में गोरखपुर के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा0 अहमद अली, (एमबीबीएस, एमएस) अपनी सेवाएं देंगे। यह जानकारी कैम्प संयोजक अपूर्व शुक्ल, सीईओ शाम्बिका हॉस्पिटल ने दी है।

    नगर पंचायत नगर बाजार अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने क्षेत्र के नागरिकों से निःशुल्क आई कैम्प में आकर लाभ उठाने की अपील की है।

      निःशुल्क आई कैम्प के आयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के आयोजन होना सुखद है। इस निःशुल्क आई कैम्प में आकर अपनी आंखों का जांच करायें और सुविधाओं का लाभ उठायें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.