बी पैक्स कटरा की उपशाखा टांगपारा (भदेश्वरनाथ) में 13 वर्ष बाद उर्वरक वितरण पुनः प्रारम्भ

0 आकाश शुक्ला

 बी पैक्स कटरा की उपशाखा टांगपारा (भदेश्वरनाथ) में 13 वर्ष बाद उर्वरक वितरण पुनः प्रारम्भ


बस्ती ( आयुष्मान टाइम्स)। टांगपारा (भदेश्वरनाथ) के किसानों के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण रहा, जब बी पैक्स कटरा की उपशाखा टांगपारा (भदेश्वरनाथ) में 13 वर्ष बाद पुनः उर्वरक वितरण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने रिबन काटकर किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि पीसीएफ के गोदामों में डीएपी और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। किसानों की मांग के अनुरूप समय से खाद उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कोई भी समिति सदस्य उर्वरक लेने से वंचित न रहे। गोदाम में वर्तमान में 300 बोरा डीएपी और 500 बोरा यूरिया उपलब्ध है। भाजपा सरकार लगातार किसानो के हित में कार्य कर रही है। हमारे अन्नदाता किसानों के उन्नयन के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता से पूरा देश परिचित है। स्वाधीन भारत में किसान उत्थान के लिए सबसे अधिक योजनाएं नरेंद्र मोदी सरकार ने संचालित की हैं। केंद्र के साथ ही राज्य सरकार भी अन्नदाताओं को सशक्त बनाने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम में उप आयुक्त एवं उप निबंधक आशीष श्रीवास्तव तथा सहायक निबंधक ने किसानों को समिति की सदस्यता के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदस्यता से न केवल उर्वरक वितरण की सुविधा सहज होती है, बल्कि विभिन्न सहकारी योजनाओं का लाभ भी प्राथमिकता के आधार पर मिलता है।

जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक ने उपस्थित सदस्यों को ऋण वितरण की प्रक्रिया और इससे मिलने वाले आर्थिक लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सहकारी तंत्र किसानों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर भानु प्रकाश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, रामतेज़ चौधरी, राम आधार चौधरी, शिव पूजन गिरी, संतोष वर्मा, अमित प्रबोध, अनिल कुमार चौधरी, आजाद गोस्वामी, राजेश चौधरी, विशाल चौधरी, प्रभात मिश्र, सुरजीत कुमार, अश्वनी पाण्डेय, सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और कहा कि 13 वर्ष बाद उर्वरक वितरण शुरू होना किसानों के लिए बड़ी राहत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.