जीजीआईसी की छात्राओं का महिला थानाध्यक्ष डॉ शालिनी सिंह ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत -छात्राओ को दिया गया पुलिस कार्य प्रणाली की विस्तृत

0 आकाश शुक्ला



बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) आज गुरुवार को  प्रभारी निरीक्षक डॉ शालिनी सिंह द्वारा  राजकीय कन्या इंटर कॉलेज  की छात्राओं को महिला थाना लाया गया, पुष्प वर्षा कर छात्राओं का स्वागत किया गया , एवं पुलिस की कार्य प्रणाली से अवगत कराते हुए सर्वप्रथम छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र एवं उसकी शाखाओं की विस्तृत जानकारी दी गई उन्हें कार्यालय में किस प्रकार के कार्य होते है।


 कार्यालय के रजिस्टरों व विभिन्न प्रकार के पोर्टल जैसे सीसीटीएनएस, आईजीआरएस, एसएसओ, पोर्टल ई,सम्मन पोर्टल , क्राइमेक पोर्टल , क्राइम एनालिटिक पोर्टल , पीजी पोर्टल व महिला हेल्प डेस्क , मालखाना , व महिला एवं पुरुष बंदीगृह  व मिशन शक्ति केंद्र अभियान के तहत जारी आठों रजिस्टरों  को दिखाकर इनके संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई छात्राओं की इच्छा पर उन्हें बॉडी प्रोटेक्टर हेलमेट केनशिल्ड,डंडा पहनाया गया जिसे पहनकर छात्राएं बहुत ही प्रसन्न हुई एवं बस्ती पुलिस के प्रति प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि उनके अंदर का भय जो पुलिस के प्रति था अब वो दूर हो गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.