गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी हरैया में हुआ "एलुमनी मीट" का आयोजन
बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) अकादमी की स्थापना से 2024 तक के इंटर पास छात्र-छात्राएं हुए शामिल।
इस सम्मेलन के दौरान पूर्व छात्र-छात्राएं बाहरी दुनिया के अपने अनुभव सहित अध्यापन के दौरान बिताए गए पल को साझा किया इस दौरान प्रत्येक छात्र काफी भावुक नजर आए।
अकादमी के संस्थापक और प्रधानाचार्य सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि यह मंच पूर्व छात्रों को जोड़ने और उनके अनुभवों को आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए रहेगा हितकारी।
पूर्व छात्रों का ग्रुप आपसी भाईचारा और एक दूसरे के आवश्यकता पड़ने पर होगा सहयोगी-- सुभाष त्रिपाठी
इस अकादमी की स्थापना के बाद से विद्या अध्ययन करके निकलने वाले छात्र हर क्षेत्र में है कार्यरत-- सुभाष त्रिपाठी
मुख्य अतिथि के रूप में पंकज मिश्रा एसडीएम अमेठी के साथ CWC बस्ती चेयरमैन प्रेरक मिश्रा हुए शामिल।
"एलुमनी मीट" में पहुंचे हुए सभी छात्र-छात्राएं अकादमी के प्रांगण में एक- दूसरे से मिलकर काफी भाव बिभोर दिखाई दिए।
सभी पूर्व छात्र-छात्राओं ने अकादमी के प्रधानाचार्य सुभाष त्रिपाठी को ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए किया धन्यवाद।।


