नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया सी.सी. सड़क का लोकार्पण

0 आकाश शुक्ला

 नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया सी.सी. सड़क का लोकार्पण


बस्ती (आयुष्मान टाइम्स)  मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा, सभासदों और पालिका कर्मियों की उपस्थिति में वार्डनम्बर 9 विशुनपुरवा के सी.सी. सड़क का लोकार्पण किया। कहा कि इस मार्ग के बन जाने से इंदिरानगर के निवासियों को काफी सुविधा होगी। कहा कि चरणबद्ध ढंग से नगर पालिका क्षेत्र में नागरिकों की सुविधा के लिये प्रयास जारी है। लम्बे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग किया जा रहा था।

सी.सी. सड़क के लोकार्पण अवसर पर मुख्य रूप से सभासद मो. अयूब ‘इब्बू’, दिनेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, शिवम सिंह, कृष्णचन्द्र श्रीवास्तव, विकास सिंह, मो. याकूब, पूरन सोनकर, बच्चालाल चौहान, दुर्गेश त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव , अरून त्रिपाठी के साथ ही स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.