डांडिया नाइट विथ बॉलीवुड स्टार कार्यक्रम में आस्था के साथ थिरके लोग

0 आकाश शुक्ला


बस्ती (आयुष्मान टाइम)  नवरात्रि, विजयादशमी पर्व पर डांस की पाठशाला द्वारा “डांडिया नाइट विथ बॉलीवुड स्टार”  कार्यक्रम का आयोजन स्नेहा वर्मा और पूजा पाण्डेय के संयोजन में अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। डांडिया नृत्य में भारतीय संस्कृति, कला के विविध रूप जीवंत हुए. डांडिया रास, गरबा के विभिन्न स्वरूपों को कलाकारों व विभिन्न परिवारों के लोगों ने साकार किया. दर्शकों ने इसका खूब आनंद लिया।  इस दौरान लोगों ने रंगीन डांडिया, ताली और डंडे से गरबा और मिट्टी के पात्र में नारियलपकड़कर नृत्य किया।  इस दौरान महिलाएं देर रात तक गरबा नृत्य, डांडिया और धुनुची के साथ खूब झूमी।

कार्यक्रम का आरम्भ  नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि  अंकुर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राणा दिनेश प्रताप सिंह और महिला थाना अध्यक्ष शालिनी सिंहने दीप प्रज्ज्वलित कर  किया।

नवरात्रि डांडिया उत्सव में  मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम ने फर्स्ट  ऐड की व्यवस्था किया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.