बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायती राज विभाग का सी एस सी सर्विस प्लस एंव ई - डिस्ट्रिक्ट विषय पर मिश्रौलिया स्टेट स्थित के पी एस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के परिसर में आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए श्री सागर ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप और समस्त पंचायत सहायक व सचिव ग्राम पंचायतों का तकनीकी से जुडने का सुनहरा अवसर है। प्रशिक्षित होकर सभी अपने दायित्वों का निर्वहन दक्षता के साथ कर सकेगे। साथ ही बताया कि जनपद के १४ ब्लाक के समस्त पंचायत सहायकों व सचिव ग्राम स्वराज पंचायत का दो दिवसीय प्रशिक्षण होना सुनिश्चित है जिसके क्रम में बहादुरपुर ब्लॉक के 98 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। दिनांक 03 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा यह प्रशिक्षण 13 नवम्बर तक चलेगा।डी सी ( एस बी एम जी) राजा शेर सिंह ने ई डिस्ट्रिक्ट द्वारा संचालित सभी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।डी पी एम ( आर जी एस ए) विनीत मिश्रा ने बताया कि व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास में प्रशिक्षण का स्थान सर्वोपरि है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संध्या सिंह दीपक, महिमा, शिवपूजन का योगदान रहा।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.


