संघ कार्य का मूल आधार सेवा और समर्पण-अखिलेश सिंह

0 आकाश शुक्ला

समाज में समरसता, ग्राम विकास और गौ सेवा सच्चे अर्थों में राष्ट्र सेवा


एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं सेवा का लिया गया संकल्प

बस्ती (आयुष्मान टाइम्स)  बस्ती नगर के आवास विकास कॉलोनी स्थित स्थित टीवी टावर पार्क में माधव शाखा द्वारा एकत्रीकरण एवं पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए प्रांत गौ सेवा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि संघ कार्य का मूल आधार सेवा और समर्पण है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उद्देश्य और उसके कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि समाज में समरसता, ग्राम विकास और गौ सेवा सच्चे अर्थों में राष्ट्र सेवा है। उन्होंने स्वयं सेवकों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन का संदेश पहुंचाने का आवाहन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डा0 अनिल पांडे ने कहा कि संघ केवल शाखाओं तक सीमित नहीं है बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का एक सतत अभियान है। उन्होंने प्रत्येक स्वयंसेवक को अपने जीवन में सेवा, अनुशासन और सद्भाव का पालन करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर जोर दिया।

सभी स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला जो बैरिहवां मोहल्ले से होते हुए आवास विकास कॉलोनी में प्रवेश किया और टीवी टावर पार्क में आकर समाप्त हुआ। जगह-जगह लोगों ने घरों से निकलकर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा किया। जो अत्यंत मनोहारी दृश्य था। इस दौरान गीत और भारत माता की जय के जय घोष ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम का समापन प्रार्थना और राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति अपने सेवा, समर्पण एवं संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर हेमंत भट्ट, शिवेंद्र प्रताप, नगर पालिका अध्यक्ष अंकुर वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामचरन चौधरी, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, सभासद प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सभासद पप्पू शुक्ला, विजय यादव, सर्वेश, दिनेश, डा0 दिनकर पर्वत, वीरेन्द्र शुक्ल, अतुल सिंह, नीरज सिंह, धर्मराज, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, मधुर नारायण मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, गजेन्द्र सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.