पुण्य तिथि पर याद किये गये पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान

0 आकाश शुक्ला



बस्ती (आयुष्मान  टाइम्स)  बुधवार को  लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को उनके पुण्य तिथि पर याद किया गया। बादशाह काम्पलेक्स ंमें आयोजित कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पाटी जिलाध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान सच्चे अर्थो में जन नेता थे। उन्होने गरीबों, मजलूमों का जीवन स्तर सुधारने में कई कदम उठाये। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।

कहा कि रामविलास पासवान ने  6 प्रधानमंत्रियो के साथ कार्य  किया , वे  दलित नेता होने के साथ-साथ एक रहमदिल और अच्छे इंसान थे। राम विलास पासवान को नमन करने वालों में मुख्य रूप सें सौरभ यादव, दीपेंद्र सिंह एडवोकेट, अभिषेक सिंह,केसरी नरायन तिवारी, लाडले हैदर रिजवी, राजेंद्र सिंह राजावत, विष्णु प्रसाद  भट्ट एडवोकेट,महेश, ईश्वर चंद्र व बबीता आदि शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.