सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई फैशन प्रतियोगिता में नौनिहालों के ड्रेसिंग सेंस ने अभिभावकों को किया मंत्रमु

0 आकाश शुक्ला

 सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई फैशन प्रतियोगिता में नौनिहालों के ड्रेसिंग सेंस ने अभिभावकों को किया मंत्रमु



संतकबीरनगर (आयुष्मान टाइम्स)  सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को "फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्लेवे से लेकर यूकेजी तक के नौनिहालों ने हिस्सा लिया।


नौनिहालों की ड्रेसिंग सेंस ने अभिभावकों को किया मंत्रमुग्ध

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नौनिहालों की ड्रेसिंग सेंस देख अभिभावक मंत्रमुग्ध नजर आए। नौनिहालों के भिन्न भिन्न ड्रेसिंग सेंस ने माहौल को देशभक्ति, धार्मिक और आधुनिकता से ओतप्रोत कर दिया।


संस्थान के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का संबोधन


संस्थान के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों की हैरतंगेज प्रस्तुतियों के लिए उन्हें पुरस्कृत करके सम्मानित किया। डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि छोटी उम्र से ही ऐसी प्रतियोगिताओं में शामिल होने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि परिधान व्यक्ति के भीतर छिपी कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति उनकी व्यवहारिकता को प्रदर्शित करते हैं।


प्रबंध निदेशिका  श्रीमती सविता चतुर्वेदी का संबोधन


श्रीमती सविता चतुर्वेदी ने भी अपने संबोधन में नौनिहालों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें भविष्य में बड़ी इवेंट के लिए मजबूत प्रतिभागी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।


प्रतियोगिता में बच्चों के परिधानों से भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण - राधा, वीर हनुमान के साथ ही जंगे आजादी के दीवानों और भारत माता की उत्कृष्ट छवि को प्रदर्शित किया

प्रतियोगिता में बच्चों के परिधानों से भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण - राधा, वीर हनुमान के साथ ही जंगे आजादी के दीवानों और भारत माता की उत्कृष्ट छवि को प्रदर्शित किया। कुछ बच्चों ने डॉक्टर, इंजीनियर व पुलिस ऑफिसर की ड्रेस धारण करके इस "फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता" में विविध स्वरूपों में अपने हुनर की शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत किया।


प्लेवे के छात्रों ने प्रकृति और भारतीय एकता को परिभाषित करते परिधानों को धारण करके मनमोहक प्रस्तुति का प्रदर्शन किया

प्लेवे के छात्रों ने प्रकृति और भारतीय एकता को परिभाषित करते परिधानों को धारण करके मनमोहक प्रस्तुति का प्रदर्शन किया। वहीं एलकेजी के छात्र-छात्राओं ने देवी-देवताओं के परिधान धारण कर प्राचीन भारतीय संस्कृति जीवंत कर दिया।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक नितेश द्विवेदी, बलराम उपाध्याय, घनश्याम त्रिपाठी, आरती चौधरी, सोनाली तिवारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.