59वीं मण्डलीय खो-खो प्रतियोगिता में बेगम खैर की बालिकाएं बनी चैम्यिपन

0 आकाश शुक्ला

 59वीं मण्डलीय खो-खो प्रतियोगिता में बेगम खैर की बालिकाएं बनी चैम्यिपन



प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने दी शुभकामनाएं

बस्ती (आयुष्मान टाइम्स)  59वीं मण्डलीय खो-खो प्रतियोगिता में बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज की बालिकाओं ने सफलता प्राप्त किया।

बस्ती में मण्डलीय ऑल ओवर चैम्पियन बनी इन बालिकाओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार इन बालिकाओं की इस उपलब्धि पर इन्हें सम्मानित कर रहा है। उन्होंने इन बालिकाओं का हौसला बढ़ाया। इन बालिकाओं में रहनुमा, शालिनी, अनीता यादव, रेनू यादव, उषा चौहान, आशिका शामिल रही। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी बालिकाओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.