पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्र अधिकारी द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत छात्रों एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

0 आकाश शुक्ला

संत कबीर नगर (आयुष्मान टाइम्स)  पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह ने थाना कोतवाली खलीलाबाद प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के साथ छात्राओं, बालिकाओं को जागरुक किया। 
   उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आज दिनांक 07.10.2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत सूर्या इंटर नेशनल कालेज खलीलाबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन कर छात्राओं / बालिकोओं से संवाद कर जागरुक किया गया । महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.