एडीजी गोरखपुर जोन द्वारा डीआईजी बस्ती व एसपी बस्ती के साथ थाना कोतवाली परिसर में ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के अंतर्गत “मिशन शक्ति केन्द्र” एवं “साइबर हेल्प डेस्क” का किया गया उद्घाटन।

0 आकाश शुक्ला

सेंट बेसिल स्कूल, बस्ती में छात्राओं व महिलाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के प्रति किया गया जागरूक। 

        


बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) आज सोमवार को पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती  संजीव त्यागी एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती  अभिनंदन की उपस्थिति में एडीजी गोरखपुर जोन  मुथा अशोक जैन द्वारा थाना कोतवाली, जनपद बस्ती के परिसर में ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के अंतर्गत “मिशन शक्ति केन्द्र” एवं “साइबर हेल्प डेस्क” का फीता काटकर उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर एडीजी गोरखपुर जोन  मुथा अशोक जैन ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि “साइबर हेल्प डेस्क” महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करेगी, वहीं “मिशन शक्ति केन्द्र” पीड़िताओं को त्वरित सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करेगा ।

तत्पश्चात एडीजी गोरखपुर व डीआईजी द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सेंट बेसिल स्कूल, बस्ती में छात्राओं एवं महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें आत्मरक्षा, जागरूकता एवं हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । उपस्थित छात्राओं व महिलाओं को मिशन शक्ति फेज-5 से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए तथा हेल्पलाइन नंबर्स 1090, 181, 112, 1076 आदि के बारे में विस्तार से बताया गया । 

       इस अवसर पर एडीजी जोन गोरखपुर महोदय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्राओं एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती  श्यामकान्त, क्षेत्राधिकारी सदर  सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक रूधौली, महिला थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.