24 साल बेमिसाल ज्योति यात्रा

0 आकाश शुक्ला

बस्ती(आयुष्मान टाइम्स) 
नवदुर्गा पर्व समापन पर आयोजित भव्य ज्योती यात्रा 2002 से प्रारम्भ होकर 24 साल बेमिसाल धार्मिक यात्रा के साथ 24वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी। ज्योति यात्रा के संयोजक व वरिष्ठ समाजसेवी कमल सेन ने बताया कि यह ज्योति यात्रा 02 अक्टूबर को सायं 05 बजे से कंपनी बाग से गांधी नगर तक निकाली जाएगी । 
पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि इस वर्ष का मुख्य आकर्षण अंतरर्राष्ट्रीय गटका, राजस्थान का घुघर नृत्य,
मथुरा का लोक नृत्य,
बनारस की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती इस वर्ष के मुख्य आकर्षण होंगे।
वार्ता के दौरान राय अंकुरम श्रीवास्तव,दिनेश पाल,
के.के.श्रीवास्तव,भूपेंद्र चौधरी,राजेश चित्रगुप्त,
प्रफुल्ल श्रीवास्तव,सनम सरदार,मनमोहन श्रीवास्तव,
शरद सिंह रावत,रघुनंदन राम साहू,नरेश सदाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.