*विश्व खाद्य दिवस 2025 पर बच्चों में पोषण साक्षरता के लिए जागरूकता कार्यक्रम व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

0 आकाश शुक्ला

 *विश्व खाद्य दिवस 2025 पर बच्चों में पोषण साक्षरता के लिए जागरूकता कार्यक्रम व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन*


बस्ती (आयुष्मान टाइम्स)  बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय, सकरदहा प्राथमिक विद्यालय  में विश्व खाद्य दिवस 2025 के अवसर पर एक विशेष संवेदनशीलता कार्यक्रम व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेन्द्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख, श्रीमती कृष्णावती शुक्ला, ग्राम प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि अशोक शुक्ला, श्री विनय कुमार द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी, डॉ. योगेश कुमार सिंह विद्यालय प्रधानाचार्य, राहुल द्विवेदी, परियोजना समन्वयक, आवाहन - द न्यू वॉइस, श्रीमती जेन फ्लोरीना, राज्य समन्वयक, हार्वेस्ट प्लस आदि शामिल रहे ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि आज के इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश मिला है कि हमें केवल भरपेट खाना नहीं, बल्कि पोषणयुक्त खाना चाहिए। बायो-फोर्टिफाइड अनाज न केवल सेहतमंद हैं, बल्कि जलवायु के अनुकूल और किसानों के लिए भी लाभकारी हैं। हमें अपने गांवों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम और बढ़ाने चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित सूक्ष्म पोषक तत्वों से समृद्ध बायो-फोर्टिफाइड आयरन बाजरा व ज़िंक गेहूं से बनी पौष्टिक कुकीज प्रदान करने के बारे में बताया गया। जिसका वितरण बच्चों के सेवन के लिए संस्था के माध्यम से स्कूल स्तर पर आगामी छह महीने के लिए किया जाएगा। साथ ही, बच्चों को स्वस्थ खान-पान की आदतें अपनाने और जंक व ट्रांस फैट युक्त अम्लीय खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी गई।

अनाजों का उत्पादन और उपभोग एक जलवायु अनुकूल, टिकाऊ, प्रभावशाली व सशक्त तरीका है, जो बच्चों व समुदायों में पोषण की कमी से लड़ने में सहायक है। इस मौके पर आरपी काशीराम वर्मा सहायक अध्यापक राजेश कुमार विकास दीप निगम अनीता सिंह गुड़िया पिंकी सरिता और कामिनी मौजूद रहे तथा अन्य गणमान्य  व्यक्ति एसएमसी सदस्य भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.