151 कुण्डीय राष्ट्र जागरण विराट गायत्री महायज्ञ

0 आकाश शुक्ला

 151 कुण्डीय राष्ट्र जागरण विराट गायत्री महायज्ञ

बस्ती (आयुष्मान टाइम्स)  अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में 151 कुण्डीय राष्ट्र जागरण विराट गायत्री महायज्ञ के भूमि पूजन का आयोजन 02 नवम्बर 2025 दिन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से राजकीय इण्टर कालेज बस्ती के मैदान में होने जा रहा है। जिसमें युवाओं के प्रेरणास्रोत शांतिकुंज के प्रतिनिधि प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के संयोजक जयप्रकाश वर्मा जी पधार रहे हैं।

     उक्त जानकारी देते हुए जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट बस्ती के मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी जगराम ने बताया कि कार्यक्रम में पूरे जनपद के सभी ब्लॉकों के परिजन, भाई, बहनों के साथ यज्ञ आयोजन समिति, जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट बस्ती के सभी पदाधिकारी, समन्वय समिति के सदस्य, जिला समन्वय समिति, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित सैकड़ों परिजन प्रतिभाग करेंगे।

     कार्यक्रम का उद्देश्य मनुष्य के देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्ग का अवतरण के पावन ऋषि संकल्प को पूर्ण करने हेतु पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन, नारी जागरण, स्वास्थ्य संवर्धन, बाल संस्कारशाला संचालन, सहित व्यक्ति, परिवार, समाज निर्माण के विभिन्न प्रकल्पों पर विशेष सत्र आयोजित होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.