एसडीएम राजेश यादव बने प्रभारी अधिकारी सिविल डिफेंस बस्ती

0 आकाश शुक्ला




बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन नागरिक सुरक्षा अनुभाग लखनऊ के पत्र क्रम में जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा/सिविल डिफेंस बस्ती रवीश गुप्ता के निर्देश पर, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान ने बस्ती में उप नियंत्रक व सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा/सिविल डिफेंस बस्ती की तैनाती होने तक सिविल डिफेंस के कार्यक्रमों क्रिया कलापों व शासन स्तर से प्राप्त होने वाले दिशा निर्देशों के समय से निस्तारण हेतु, ब्लाक, तहसील व जनपद स्तरीय बैठकों के समय समय पर आयोजित किए जाने, वालंटियर भर्ती अभियान को गति प्रदान करने के लिए Lअतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट प्रथम राजेश यादव को प्रभारी अधिकारी सिविल डिफेंस/नागरिक सुरक्षा बस्ती नामित किया गया है, 23,कलेक्ट्रेट प्रखण्ड सेक्टर वार्डेन कुलदीप सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के मुताबिक सभी जनपदों में सिविल डिफेंस इकाई को सक्रिय और प्रशिक्षित किया जाना है जिससे समय समय आवश्यकता के अनुसार नागरिक सुरक्षा वालंटियर्स का योगदान जिला प्रशासन द्वारा लिया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.