मिशन शक्ति:एक दिन के लिए अफसर बनी बेटी सदर विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर की छात्रा शिल्पा यादव एक दिन के लिए बनी बीएसए

0 आकाश शुक्ला





बस्ती26 सितंबर(आयुष्मान टाइम्स)  मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सदर विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर की कक्षा आठवीं की छात्रा शिल्पा यादव एक दिन का बीएसए पद का नेतृत्व देते हुए प्रशासनिक कार्यों का अनुभव कराया गया। बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि ऐसे पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित होता है।


बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि अफसर बनी बेटी को प्रशासनिक कार्यों सहित कार्यालय से संबंधित जानकारियां दी गई। इसके साथ ही विभागीय रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी कराए गए। अफसर बेटी से बीएसए ने विद्यालय से संबंधित कई सवाल-जवाब किए। जिसका उन्होंने बिना डरे आसानी से जवाब दिया और कहा कि मुझे आईएएस बनकर देश की सेवा करनी है। इस पर बीएसए ने बेटी की प्रशंसा की और कहा कि तुम्हारी काबिलियत निश्चित तौर पर तुम्हें आगे ले जाएगी। निश्चित तौर पर तुम एक दिन कामयाब होगी। बेटी ने कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर के पठन-पाठन सहित सुसज्जित ढंग से विकसित विद्यालय की तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ शिवप्रसाद के अथक प्रयास से आज विद्यालय जिले में नाम रोशन कर रहा है। वहीं दूसरी ओर गौर विकास क्षेत्र के पंडित महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज गौर की कक्षा 12 की छात्रा करीना यादव एक दिन के लिए प्रधानाचार्य पद का दायित्व संभाला और विद्यालय के पठन-पाठन एवं संपूर्ण प्रशासनिक कार्यों का संपादन किया। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी कुशल नेतृत्व के लिए छात्रा करीना यादव की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम से बालिकाओं को बहुत कुछ सीखने और जानने का अवसर मिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.