सिद्धार्थ नगर( आयुष्मान टाइम्स ) जिला मुख्यालय पर विकास भवन की दीवाल के सहारे बने दुर्गा मन्दिर को प्रशासनिक अधिकारियों ने नवरात्र में तोड़ दिया गया।
बुधवार सुबह मंदिर का मलबा देखकर देखकर लोग भड़क गए और सैकड़ों की संख्या में विकास भवन पहुचकर हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही सांसद जगदंबिका पाल समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे।


