संपत्ति के विवाद को लेकर लूट की फर्जी सूचना देकर गुमराह किया पुलिस को

0 आकाश शुक्ला


बस्ती (आयुष्मान टाइम्स ) 23 सितम्बर पुलिस की हिदायत के बावजूद लोग चोरी और लूट की फर्जी सूचनायें देने से बाज नही आ रहे हैं। पुलिस ने अब ऐसे मामलों में फर्जी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दिया है। ताजा मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के रौतापार गांव निवासी भरतमिलन यादव ने संतराम यादव के खिलाफ चोरी की सूचना पुलिस को दी थी। 



संतराम भरतमिलन के सगे भाई हैं जिनकी उम्र 65 साल है। उन्हे ठीक से दिखाई भी नही देता। सीओ रूधौली स्वर्णिमा सिंह के अनुसार सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जांच पड़ताल की गई तो चला कालर ने अपने सगे भाई के खिलाफ 50 हजार रू. लूट की सूचना दी थी। दोनो के बीच सम्पत्ति का विवाद चल रहा है। कुछ लोगों के बहकावे में आकर भरतमिलन यादव ने भाई को फंसाने के इरादे से मनगढ़न्त सूचना और पुलिस को गुमराह किया। उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.