48 लाख की लागत से होगा महर्षि वशिष्ठ मुख्य द्वार का निर्माण

0 आकाश शुक्ला
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया विधि विधान से शिलान्यास

बस्ती (आयुष्मान टाइम्स)  सोमवार बड़े वन के निकट नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा और नगर पालिका सभासदों, अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में लगभग 48 लाख की लागत से बनने वाले महर्षि वशिष्ठ मुख्य द्वार का विधि विधान से शिलान्यास किया।
नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा और भाजपा नेता अंकुर वर्मा ने महर्षि वशिष्ठ मुख्य द्वार के शिलान्यास के बाद कहा कि बस्ती शहर के नाम से जनपद की पहचान को लेकर समस्या बनी रहती है। इस द्वार के बन जाने से नगर पालिका क्षेत्र की विशेष पहचान होगी।  महाराजा दशरथ के गुरू महर्षि वशिष्ठ का बस्ती से प्राचीन काल से संबंध है यही पर उनका आश्रम था  जहां मर्यादा पुरूषोत्तम श्री रामचन्द्र, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न से शिक्षा ग्रहण किया। ऐसे महर्षि वशिष्ठ का मुख्य द्वार  बन जाने से जनपद के पहचान को नया आयाम मिलेगा। नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान मतदाताओं से जो वायदे किये गये थे उसे पूरा करने का क्रम लगातार जारी है। महर्षि वशिष्ठ मुख्य द्वार का निर्माण बड़ी  उपलब्धि है।  
महर्षि वशिष्ठ मुख्य द्वार के शिलान्यास अवसर पर मुख्य रूप से  अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता,  सभासद जगदीप श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता ,  रमेश गुप्ता,  प्रफुल्ल जी,  परमेश्वर शुक्ला पप्पू, श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, ,  राजन ठाकुर, , राम सनेही यादव, अभिजीत सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय,  फिरोज, कृष्ण कुमार, पंकज चौधरी, श्रीमती अमरावती देवी, श्रीमती इंद्रावती देवी, कर निर्धारण अधिकारी उदय भान, अवर अभियंता सिविल  अर्पित निगम के साथ ही नगर पालिका के अनेक सभासद, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.